✒️ रिपोर्टर सौरभ चौहान एम डी न्यूज

बिल्सी/बदायूं : तहसील क्षेत्र के गांव कुदरनी में बृहस्पतिवार देररात एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने कुछ ही देर में घर में रखा सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गांव के शिवशंकर के घर में देर रात आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के समय घर में मौजूद शिव शंकर की पत्नी अंजनी बाल-बाल बच गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना बिल्सी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed