एम डी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली

सेवापुरी। कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।

प्रदर्शनी में छात्रों ने वाटर साइकिल, वायर हार्वेस्टिंग थ्री डी मॉडल हाइब्रिड, जल चक्र, अम्लीय वर्षा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपयोगी एवं समसामयिक विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल तैयार कर उनके कार्य सिद्धांत को विस्तार से समझाया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के महत्व को भी प्रदर्शित किया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। अंत में उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रमेश त्रिपाठी, डा. सुशील सिंह, श्रवण कुमार गुप्त, संध्या राय, अजय कुमार सिंह, गीतिका श्रीवास्तव, शिला और रीता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *