एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

आज दिनांक 28.02.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्राधिकारी टाण्डा/लाईन द्वारा सप्रेम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी । *दिनाँकः- 28.02.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षक का सेवा विवरण इस प्रकार हैः-*01- उ0नि0 ना0पु0 श्री मचल सिंह । पता– मौ0 – अवंती बाई नगर सिकोहाबाद रोड एटा, थाना- कोतवाली नगर, जनपद – एटा ।प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- 18.12.1984 को रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये । पूर्ण सेवा काल के दौरान सेवाएः- आपने 07 जनपदो क्रमशः बुलन्दशहर, लखनऊ, 24 वी एन पी0ए0सी0 मुरादाबाद, जी आर पी अनुभाग आगरा, बदायुँ, बरेली, रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की । पदोन्नती का दिनांकः- वर्ष 2016 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2021 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की । सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- आपको सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 15 नगद पुरस्कार एवं 20 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है । वर्तमान तैनातीः- थाना – पटवाई, जनपद – रामपुर । सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 28.02.2026 को 41 वर्ष 02 माह 10 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं । आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *