एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा- अजीत यादव

गोण्डा- जनपद में साढ़े आठ महीने बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में फिर से चहल-पहल देखने को मिली। लंबे समय से खाली पड़ी जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर नए जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने तीसरी बार कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने से पहले पार्टी कार्यालय में विधिवत हवन-पूजन और शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस अनुष्ठान में नए जिलाध्यक्ष मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।
करीब आठ महीने पहले तत्कालीन जिलाध्यक्ष को पार्टी से हटाए जाने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान भाजपा कार्यालय को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे संगठन में हलचल मच गई थी। अब नए नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों को गति देने की बात कही जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे नई ऊर्जा और नई शुरुआत बता रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed