फुगाना क्षेत्र
जनपद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर अंतर्गत फुगाना क्षेत्र में शामली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला बड़ौत के पास गांव जल्नि बलेनी निवासी एक युवक अपने घर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क किनारे दीवार से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *