एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला गणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री संदीप कुमार वर्मा द्वारा संत शिरोमणि सर्किट हाउस सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।जिला गणना अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों के महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना का कार्य पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में किया जाए, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश के नामित जनगणना अधिकारी श्री मोहम्मद इल्यास द्वारा चार्ज अधिकारियों एवं उनके सदस्यों को विस्तृत एवं गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में 07 मई से 20 जून 2026 तक स्वगणना एसई पोर्टल के माध्यम से जनपद के नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।इसके उपरांत 22 मई से 20 जून 2026 तक एचओएल के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया में नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी प्रगणकों को उपलब्ध कराई जाएगी।



