
एम डी न्यूज़ युसूफ जिला संवाददाता की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ा रहे इजरायल पर भारत सरकार की चुप्पी चिंताजनक सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने वैश्विक शांति और अंतरराष्ट्रीय नियमों के बढ़ते उल्लंघन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने इजरायल द्वारा गाजा में किए जा रहे मानवीय नरसंहार और हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के संदर्भ में हुई घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) ने पहले ही इजरायली प्रधानमंत्री. नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और प्रतिबंधों की बात कही है। गाजा में महिलाओं और बच्चों का जिस तरह कत्लेआम किया जा रहा है, वह पूरी मानवता के लिए शर्मनाक है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई और वहां की संप्रभुता पर हमलों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य पूरी दुनिया को अस्थिरता की ओर धकेल रहे हैं। यह “Might is Right” (जिसकी लाठी उसकी भैंस) वाली स्थिति है, जहाँ कानून का कोई सम्मान नहीं रह गया है।
सांसद नदवी ने बड़े अफसोस के साथ कहा कि जहाँ पूरी दुनिया और इंसानियत के प्रति संवेदनशील लोग इस युद्ध और हिंसा के खिलाफ हैं, वहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अब तक इस पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है।
मोहिबुल्लाह नदबी उन्होंने आह्वान किया कि अगर दुनिया में कानून, शराफत और इंसानियत को बचाना है, तो ताकतवर देशों की मनमानी पर लगाम लगानी होगी।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मांग की है कि भारत को अपनी ऐतिहासिक विदेश नीति और मानवीय मूल्यों पर अडिग रहते हुए, मजलूमों के हक में और अंतरराष्ट्रीय कानून की बहाली के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने दी
