एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
रूदौली क्षेत्र में 3 मार्च को एक भव्य क्रिएटर मिलन समारोह एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हनुमान मंदिर, रसूलपुर (मंजरे कुढ़ा सादात), नवीन मंडी भेलसर, रूदौली में संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में युवाओं, क्रिएटर्स तथा ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रूदौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा समाजसेवी संतोष यादव, कोटेदार ऐथर संतोष रावत सहित कई गणमान्य नागरिक भी
कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस मिलन समारोह का उद्देश्य क्षेत्र में रचनात्मक (क्रिएटर) भावना को प्रोत्साहित करना, युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान करना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। समारोह में क्रिएटर प्रेमियों के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित नागरिक,युवा खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह को विधिवत प्रसाद वितरण किया जाएगा।आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। क्रिएटर भावना और सामाजिक समरसता का यह संगम रूदौली क्षेत्र में एक नई प्रेरणा और मिसाल प्रस्तुत करने की ओर अग्रसर है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed