मितौली खीरी, 2 मार्च 2026। उपजिलाधिकारी मितौली व क्षेत्राधिकारी मितौली व प्रभारी निरीक्षक मितौली द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
बताते चलें कि विभिन्न त्यौहारों का समय चल रहा है इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है ताकि त्योहारों को शांति पूर्वक मनाया जा सके। इसी की श्रृंखला में लखीमपुर खीरी के अंतर्गत आज दिनांक 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को मितौली कस्बे एवं तहसील एवं कोतवाली मितौली क्षेत्र में आज उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता ने क्षेत्राधिकारी यदुवेन्द्र यादव मितौली एवं प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक मितौली ने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थानों एवं मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो इस पर पैनी दृष्टि रखी जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed