ग्राम पंचायत ओदरहना में सफाई की व्यवस्था की गम्भीर अनदेखी का मामला सामने आया है ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी राम सेवक वर्मा द्वारा नियमित रूप से कार्य न करने के बावजूद भी हर माह का मानदेय प्राप्त कर रहे है ग्रामीणों का कहना है कि होली के पावन अवसर पर भी गांव की नालियों की साफ सफाई नहीं की गई है और नालियों की साफ सफाई महीने में एक दो बार ही की जाती है जिसके कारण नालिया अवरुद्ध हो गई है और पानी नालियों के ऊपर से निकलने लगा है जिससे गांव में संक्रमण बढ़ रहा हैं जो कि गर्मी बढ़ने से और भी अधिक प्रभावी होगा इस तरह के कार्य से विभागीय कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है प्रशासन इस मामले को कितने गम्भीरता से लेता है या फिर यह प्रकरण अन्य मामलों की तरह फाईलों में दबकर रह जाएगा

रिपोर्टर ऋषि राज

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed