**रिपोर्टर आकाश मिश्र**बहुआयामी समाचार*

*मितौली खीरी, 4 मार्च 2026।* दानपुर गाँव में स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक है। सफाई कर्मचारी की लापरवाही के चलते सफाई नहीं हुई है।लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दानपुर में सफाई कर्मचारी बिल्कुल निरंकुश हैं। महीनों तक झांकने नहीं आते हैं सफाई दूर की बात है। सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू न लगने से कूड़े का अंबार लगा है, न तो कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था है। नालियों की सफाई न होने से नालियों में गंदगी ऊपर तक भरी हुई है ऐसे में रोगाणु द्वारा बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण स्वयं सफ़ाई करने को विवश हैं। जिम्मेदारों द्वारा उपेक्षा के कारण गांव की स्थिति दयनीय है। देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन पर पानी फेरा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, अधूरा दिखाई दे रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed