ब्रेकिंग न्यूज
एम डी न्यूज़
थाना फतेहाबाद आगरा
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति

आगरा। जनपद आगरा के कस्बा फतेहाबाद थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बाह रोड स्थित सनराइज हॉस्पिटल के पीछे बनी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने गले में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेश पुत्र बलराम निवासी बाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश शनिवार रात करीब 12 बजे अपने गांव से ईको गाड़ी लेकर फतेहाबाद आया था।
सुबह जब परिजनों ने उसे फोन किया तो फोन नहीं उठा। इस पर कॉलोनी के लोगों को जानकारी दी गई। कॉलोनी के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो राजेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत फतेहाबाद थाने की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटना की सूचना लोकेश द्वारा दी गई बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed