एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
पाक महीने रमज़ान-उल-मुबारक की बरकतों और रहमतों के साए में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला की जानिब से बरेली गेट स्थित महफ़िल मैरिज हॉल में एक शानदार और पुरख़ुलूस इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ां लाला ने मेहमानों का गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया और रोज़ादारों के साथ इफ़्तार किया।
इस इफ़्तार पार्टी की खास तक़रीब में शहर के कई मोअज्जिज़ लोग, हम-वतन भाई,उलेमा-ए-किराम, समाजी रहनुमाओं और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में शिरकत की। महफ़िल का माहौल रूहानियत, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा था।
इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि रमज़ान का मुबारक महीना इंसानियत, सब्र और बराबरी का सबक देता है। उन्होंने कहा कि देश की तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए ज़रूरी है कि समाज में मोहब्बत, अमन और भाईचारे का माहौल कायम रहे। आम आदमी पार्टी इसी उसूल के साथ हर तबक़े के लोगों को साथ लेकर चलने की सियासत कर रही है और ऐसे आयोजन इस देश की ज़रूरत हैं।
इस मौके प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ां लाला ने कहा कि रमज़ान-उल-मुबारक का पाक महीना सब्र, रहमत, भाईचारे और इंसानियत की खिदमत का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा मोहब्बत, अमन और इंसाफ़ की सियासत पर यक़ीन रखती है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेल-मिलाप और एकता को मज़बूती मिलती है।
तक़रीब के आखिर में शहर ईमाम मौलाना नासिर साहब ने मुल्क की सलामती, तरक़्क़ी और कौमी यकजहती के लिए ख़ास दुआ भी की गई।
इस मौके पर शहर इमाम मौलाना नासिर खां, शिया जामा मस्जिद ईमाम मोहम्मद अली साहब,तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क,अल्लामा तारिक अब्दुल्ला,शायर अज़हर इनायती, शायर शकील गौस,ज़िया इनायती, असलम हसन खां,रोहिलखंड प्रांत अध्यक्ष मोहम्मद हैदर, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, नदीम अहमद एडवोकेट,सभासद सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू खां,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, आसिफ मियां,सभासद वकील अहमद, सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद, अनसबw नज़ील,इकबाल हुसैन,इमरान, शिराज अहमद,मुन्ने अली, सलीम अहमद, मोहम्मद सलीम, लारेब कुरैशी,एजाज़ अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब,नजम खां,फैज़ खां, जुबैर मियां,आमिर खां, नासिर हुसैन,शिराज जमील खां, वासिफ खां,अब्दुल समद,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, मोनिस खां, मोइद खां,तालिब खान, आशु अंसार,आरिश खां,ताज़ीम अंसारी, आदि मौजूद रहे
रय्यान अली खां
ज़िला प्रवक्ता “आप” रामपुर




