MD News – बहुआयामी समाचार जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेड़ी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर / रतनपुरी | 8 मार्च 2026
जनपद मुजफ्फरनगर में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना रतनपुरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए वारंटी
अन्नू उर्फ अनुराग पुत्र चन्द्रमल, निवासी ग्राम चन्दसीना, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर।
अनुज पुत्र चन्द्रमल, निवासी ग्राम चन्दसीना, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर।
संबंधित वाद संख्या: 346/18, मुकदमा संख्या 106/12, धारा 325/323/504/506 भादवि
न्यायालय: अपर सिविल जज (जू0डि0) कोर्ट संख्या–03, मुजफ्फरनगर।
जमशेद पुत्र जमालू, निवासी ग्राम टोडा, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
वाद संख्या: 1047/24, धारा 138(1)(बी) विद्युत अधिनियम
न्यायालय: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या–04, मुजफ्फरनगर।
तीनों आरोपियों को ग्राम चन्दसीना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 जितेन्द्र सिंह भाटी
उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह
उ0नि0 अजय सोलंकी
का0 सतेन्द्र (1761)
चालक का0 ललित (79)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
