वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट
रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को रूदौली स्थित डाक बंगले पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।
विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व व अन्य विभागों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *