एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी नईमण्डी राजू कुमार साव एंवम थाना प्रभारी नईमण्डी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना नई मण्डी पर लिखित तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त आफताब पुत्र नवाब, रियासत पुत्र अनवर ,परवेज पुत्र अनवर, व साजिद पुत्र समसू निवासी ग्राम रथेडी थान नईमण्डी, मुजफ्फरनगर व अभियुक्ता वरजीना पत्नी कुदरत अली, निवासी ग्राम गढी सरवट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा हनीट्रैप का एक गिरोह बनाया गया है। इन लोगों के द्वारा सीधे-साधे लोगों को अभियुक्ता वरजीना के माध्यम से हनीट्रैप में फंसाया जाता है तथा बाद में विभिन्न थानों पर छेडछाड/दुष्कर्म करने का मुकदमा पंजीकृत कराकर समझौते के नाम पर लोगों को भय दिखाकर अवैध धन की वसूली की जाती है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्ता सहित 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *