आप देख रहे हैं एम डी न्यूज चैनल

बाराबंकी जनपद की बैंक ऑफ इंडिया, रसौली शाखा में एक ग्राहक को क्रेडिट कार्ड बकाया भुगतान के बावजूद फिर से ब्याज सहित राशि जमा करने को कहा गया है। ग्राम बिरौली पोस्ट मुस्काबाद निवासी अंतिम कुमार वर्मा ने बैंक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अंतिम वर्मा का बैंक में बचत और क्रेडिट कार्ड खाता है। उन्होंने वर्ष 2022 में अपने क्रेडिट कार्ड का पूरा बकाया जमा कर दिया था। इसके बावजूद, हाल ही में उन्हें फोन पर ब्याज सहित अतिरिक्त राशि जमा करने को कहा गया, जिससे वह काफी परेशान थे।

पीड़ित खाताधारक ने इस संबंध में बैंक मैनेजर को लिखित शिकायत दी, लेकिन उन्हें बैंक प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, अंतिम वर्मा ने भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन से संपर्क किया।

संगठन के दर्जनों किसानों के साथ अंतिम वर्मा ने बैंक ऑफ इंडिया, रसौली शाखा प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा। बाराबंकी के जिला मीडिया प्रभारी किसान नेता ने ज्ञापन में बताया कि यदि बैंक 15 कार्य दिवसों के भीतर पीड़ित की समस्या का समाधान नहीं करता है, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बाराबंकी से विशाल गुप्ता की रिपोर्ट

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *