फतेहपुर बाराबंकी: ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर परिसर में मंगलवार को प्रधानों की संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। फतेहपुर ब्लॉक के सभी गांवों के प्रधान और प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने कार्यशाला की उपयोगिता पर संबोधित करते हुए कहा कि आपसी समन्वय ही विजेता बनने की पहली सीढ़ी है, समर्पण का भाव ही हमें उत्तरोत्तर आगे ले जाता है, इसलिए ग्राम प्रधान और विद्यालय का समन्यव अच्छा हो, उन्होंने कहा कि फतेहपुर ब्लॉक के 15 बच्चों ने राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति में सफलता हासिल करके ब्लॉक का नाम रोशन किया है। वही उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एक अच्छे विद्यालय की पहचान प्रधान से होती है,जबकि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह ने कहा कि विद्यालय के काया कल्प की सारी जिम्मेदारी प्रधानों द्वारा पूरी की जा रही है और विद्यालय का सौंदर्यीकरण शत प्रतिशत किया जा रहा है।इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त मंत्री अयोध्या मंडल अर्जुन प्रसाद,महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लीलावती, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री डॉ० अशोक कुमार यादव, ज़िला संयुक्त मंत्री सल्पू राम, ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ विकास चंद्र शर्मा, कमलेश कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *