अजीतमल में नेशनल हाइवे पर बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार और ऑटो चालक की मौत हो गई l
वहीं ऑटो मे सवार करीब 6 लोग घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गयाl सीओ प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली l बाइक सवार कानपुर देहात के पातेपुर अमरौधा निवासी महेंद्र कुमार (26 वर्ष) पुत्र सुरेश दोहरे गुजरात के अहमदाबाद में डोसा बनाने का काम करता था l

रविवार को बाइक से इटावा जिले के गांव तुरुपपुरा पहाड़पुर अपनी ससुराल जा रहा था मृतक अपने पीछे पत्नी छाया और 1 वर्ष की पुत्री छोड़ गया l अयाना थाना क्षेत्र के गांव बटपुरा महेवा निवासी ऑटो चालक आशीष कुमार पुत्र मुनेश कुशवाहा रविवार को गांव के ही दीवान सिंह, लालू ,अशोक, बालिस्टर, सुखराम ,बुद्धिमान और राजा को लेकर बाजार करने बाबरपुर आये थे रविवार की शाम सभी बाजार करके वापस घर जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया सीएचसी में आशीष को मृत घोषित कर दिया गया है वही बालिस्टर को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया हैl

रिपोर्टर रजनीश कुमार

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed