संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्युरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय से संवेदनशीलता और मानवता की एक भावुक तस्वीर सामने आई है। 112 साल की बुजुर्ग रम्भुली देवी जब कांपते कदमों से अपनी पेंशन की गुहार लेकर डीएम सीपी सिंह के पास पहुंचीं, तो जिलाधिकारी ने औपचारिकताओं को किनारे रखते हुए उन्हें अपने पास बैठाया।डीएम ने अम्मा की पूरी बात ध्यान से सुनी और स्नेह के साथ अपने हाथों से उन्हें चॉकलेट खिलाई। बुजुर्ग महिला की परेशानी सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रम्भुली देवी की पेंशन तीन दिन के भीतर शुरू कर दी जाए।दलित परिवार से आने वाली रम्भुली देवी लंबे समय से अपनी पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही थीं। डीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा और प्रशासन उनकी समस्या का जल्द समाधान करेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *