बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 6 निवासी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडोल में तैनात शिक्षक सौरभ श्रीवास्तव की पत्नी रुचिता श्रीवास्तव (46) का मंगलवार की सुबह हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रुचिता श्रीवास्तव की हृदयगति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, समाजसेवी दीपक चौहान, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, सपा नेता सर्वेश यादव, कवीन्द्र सक्सेना, लवकुमार वार्ष्णेय, प्रधान मुजाहिद खान, राजीव महेश्वरी, विजय कश्यप, मनोज प्रजापति, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, वीपी सिंह, नितिन वार्ष्णेय, ओमपाल सरिता, रणबीर माथुर, भवानी शंकर, पुरुषोत्तम शाक्य, केके महेश्वरी, अरविंद जैन, दिवाकर मिश्रा, संजीव राणा, जयप्रकाश ओझा सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *