लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ उद्घाटनः 345 मरीजों का हुआ पंजीकरण, विशेषज्ञों ने दी सलाह।
मितौली खीरी। मितौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ और सीएचसी मितौली के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में जिला लखीमपुर खीरी के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों की जांच निशुल्क किया गया। और निशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएचसी मितौली के अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र सिंह, डॉक्टर के के भार्गव, डॉ अरविंद कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमित सक्सेना, शिल्पा बाजपेई, सरिता मिश्रा,सीएचसी के स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टॉफ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *