पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में कोतवाली मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा लडकी के साथ शादी का झांसा देकर गलत काम करने वाले अभियुक्त मु0अ0सं0 65/2026 धारा 69/352 बीएनएस के वांछित अभियुक्त आमिर खान पुत्र नन्हे उर्फ नन्हा निवासी ग्राम सूरपुर बक्सोहिया थाना हरगांव जनपद सीतापुर को दानपुर रोड बसन्तपुरवा मोड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
- आमिर खान पुत्र नन्हे उर्फ नन्हा निवासी ग्राम सूरपुर बक्सोहिया थाना हरगांव जनपद सीतापुर उम्र करीब 25 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 जयकृष्ण तिवारी थाना मितौली जनपद खीरी - हे0का0 राजेश कुमार मिश्रा थाना मितौली जनपद खीरी

