उमर्दा मौजा के ग्राम चटोरापुर के पास स्थित उत्तरी गंग नहर के किनारे उस समय हड़कंप मच गया जब झाड़ियों में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर सामने आई। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई और आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस नहर पर रोजाना आसपास के गांवों के लोग स्नान करने आते हैं और कई पशु भी यहीं पानी पीने के लिए पहुंचते हैं। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद अब लोग नहर के पास जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन और वन विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो किसी बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से हटाने की व्यवस्था की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों और जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed