साकेत पूरी कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव और खराब सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाली और जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया कि बरसात के बाद से ही सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है और सीवर व नालिया जगह-जगह जाम हो गया है जिससे पानी सडको पर भरा रहता है। इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति ने भी बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है सीवर लाइन व नाली सडको की जल्द से मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

इस दौरान स्थानीय लोगो ने अपना अपना दर्द बयां किया जिसमे मुख्य रूप से आशा मिश्रा, आदर्श कुमार, माया पांडे, मंसूर अहमद पार्सद सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *