आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में एलoपीoजीo गैस जनता तक सही समय में न पहुंचने एवं आ रही परेशानी को देखते हुए जिला अधिकारी अयोध्या संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा गया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत है जिसकी वजह से अयोध्या विधानसभा/ महानगर अयोध्या की जनता बहुत परेशान है एलपीजी गैस की किल्लत की वजह से जनता को सही समय पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से रसोई पर इसका गहरा असर देखा जा रहा है ,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि रमजान जैसा पवित्र महीना एवं शादिया व भंडारे का भी समय चल रहा है एवं दुख की घड़ी में लोगों के घरों में तेहरवी मे शांति भोज का कार्यक्रम भी रहता है बहुत से लोगों ने पहले से शादियों की तारीख तय कर ली है आज उनके सामने गैस का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है ,भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया मे बैठकर झूठ बोल रहे है कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है बल्कि सच ये है कि वो अपने खास लोगों को गैस दिला दे रहे और जनता को गुमराह कर रहे है उन्हें जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है, पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने गैस समय से बुक कर दी है उनके घर तक बिना देरी किए हुए जिस तरह से पहले सिलेंडर पहुंचता था उसी तरह समय से होम डिलीवरी की जाए एवं जिनके घर वैवाहिक आयोजन प्रस्तावित है उनके लिए विशेष रूप से गैस सिलेंडर के इंतजाम कराया जाए एवं रमजान ऐसे पवित्र महीने में व उसके बाद ईद के त्यौहार में घरेलू गैस की अत्यधिक जरूरत पड़ती है ऐसे समय में उन लोगों को सही समय में गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाए एवं एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए जिससे जनता अपनी समस्या संबंधित विभाग को अवगत करा सके जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े!!इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, उपाध्यक्ष राकेश पांडे,प्रवीण राठौर, रियाज अहमद,अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शावेज जाफरी, महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता सभा लाल बहादुर शुक्ल, मंसूर इलाही एडवोकेट, शादाब खान, जगदीश यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम,अमृत राजपाल, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, जेपी यादव,आरोनी पासवान,अजय यादव, शमशेर यादव, शहबाज लकी, राम आजोर यादव, ऋतुराज सिंह, प्रदेश सचिव पिछड़ा बृजेश सिंह चैहान, पूनम साहू, फहमीदा कुरैशी, रुक्मणी, ममता गुप्ता, एडवोकेट शशांक यादव, विजय नारायण यादव,नूर बाबू, रामचरण यादव, आशीष बर्मा, सुरेंद्र यादव, शिवपाल, महफूज उस्मानी, मुकेश,संजय यादव,नेहा यादव, अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे!!



