आसपास के कई गांवों में नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर कॉल तक नहीं लग पा रही है, वहीं इंटरनेट सेवा भी बार-बार बंद हो जाती है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, सरकारी कामकाज और आम लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब उनसे 5G का शुल्क लिया जा रहा है तो उन्हें उसी स्तर की सुविधा भी मिलनी चाहिए।
ग्रामीणों ने संबंधित कंपनियों और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिल सके और उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *