वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के क्षेत्रक्षाधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर एवंम छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 की देर रात्रि में थाना छपार पुलिस को एक 06 वर्षीय बच्चे के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर थाना छपार पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ बच्चे की तलाश की गई।ओर बच्चे को बरामद किया गया। बच्चे ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया। थाना छपार पुलिस ने बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण/उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया तभी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना को कारित करने वाला अभियुक्त ग्राम रेई मार्ग पर घूम रहा है। सूचना पर थाना छपार पुलिस टीम रेई कट पर पहुचीं तो अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तथा ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गयी। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीतय से फायरिंग की अभियुक्त की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची। थाना छपार पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त के पैर मे गोली लग गई जिससेे वह घायल हो गया। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। तथा कब्जे से 01 तमंचा 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम सुक्रमपाल पुत्र सोहरण निवासी ग्राम बढेडी थाना छपार जनपद मुज़फ्फरनगर बताया। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *