कन्नौज /बताते चले कि कन्नौज जनपद के सभी चौकी इंचार्ज,थाना प्रभारी,क्षेत्राधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चेकिंग में प्रतिभाग किया गया ।
जिसमें 15 लाउडस्पीकर निर्धारित संख्या से अधिक पाये गये जिन्हें उतरवाया गया एवं 62 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को कम कराया गया ।
साथ ही नवरात्रि व ईद-उल-जुहा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार द्वारा प्रातः 05:00 बजे से निरंतर भ्रमणशील रहकर जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर पैदल एवं वाहन गश्त सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।

