अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुराने सरयू पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर हर आने-जाने वाले वाहन की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा सीमा से सटे गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले लोगों का विवरण दर्ज किया जा रहा है, जबकि बॉर्डर के आसपास स्थित होटलों और ढाबों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरयू नदी क्षेत्र में जल पुलिस की भी तैनाती की गई है।

गोंडा के सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह और नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। गोंडा की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को बस्ती, गोरखपुर और लखनऊ मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि अयोध्या में जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

रिपोर्टर आशुतोष पाण्डेय MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed