मुजफ्फरनगर
थाना रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली गांव में हाल ही में हुए विवाद के बाद थाना प्रभारी राकेश जी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव में किसी भी प्रकार की अशांति या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जो लोग गांव में भाईचारा और शांति बनाए रखने में सहयोग करेंगे, उन्हें प्रशासन का पूरा समर्थन मिलेगा। वहीं शांति भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस प्रशासन लगातार गांव में नजर बनाए हुए है और स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में व शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *