रामपुर के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
रामपुर से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और ‘ई़द की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सांसद नदवी ने महामहिम से शिष्टाचार भेंट कर रामपुर जिले की गंभीर समस्याओं और विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मूलाकात के दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें राष्ट्रपति जी के समक्ष रखीं. सांसद ने अवगत कराया कि रामपुर में पहले कई बड़ी फैक्ट्रियां और चीनी मिलें संचालित थीं, जो किसी कारणवश बंद हो गई हैं। इनके बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने इन मिलों को पुन: चालू करवाने की मांग की ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके रामपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज न होने के कारण गरीब और आम जनता को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सांसद ने रामपुर में एक अत्याधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलवाने का पुरजोर आग्रह किया। और सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदबी ने छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए कोई सरकारी विश्वविद्यालय नहीं है, जिसके कारण छात्र महंगी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने को मजबूर हैं या उन्हें बाहर जाना पड़ता है। सांसद ने मांग की कि रामपुर में एक सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए ताकि गरीब छात्र भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।
राष्ट्रपति जी ने सांसद द्वारा उठाए गए इन जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया।
यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *