एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। आज दिनांक -25/03/2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना रामराज क्षेत्र के ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर में शमशाद सैफी के मकान पर मिशन शक्ति टीम महिला कांस्टेबल शीतल कुमारी महिला कांस्टेबल अंजू कुमारी, व कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल राजकुमार, टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मिशन शक्ति टीम ,द्वारा महिलाओं को सुरक्षा सम्मान स्वालंबन तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन ,सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि की जानकारी दी गई तथा सुरक्षा एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 ,1098 ,102 ,1930 के बारे में जानकारी दी गई। तथा पंपलेट वितरित किए गए।

