एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली

3अप्रैल से 5 अप्रैल को राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्र सेवा, शिक्षा, संस्कृति रक्षा और सामाजिक सेवाओं में अनुपम कार्य करने वाले 50 उत्कृष्ट महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार, चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर, और सौरभ जी महाराज, चीफ, धराधाम इंटरनेशनल होंगे। समारोह का आयोजन हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र, वलसाड़, गुजरात में होगा।

इस अवसर पर डॉ. श्रवण कुमार गुप्त, नेशनल इनोवेटिव अवॉर्डी टीचर, एन.सी.ई.आर.टी. (कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक सेवापुरी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश) को शिक्षा सेवा क्षेत्र हेतु सम्मानित किया जाएगा। डॉ श्रवण ने बताया कि तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान योग शिविर में ध्यान,योग, व्यक्तित्व विकास, आत्मचिंतन और जीवन मूल्यों से संबंधित विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रमुख लक्ष्य आध्यात्मिक उन्नयन, मानसिक संतुलन और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करना है।

समारोह का आयोजन धराधाम अंतर्राष्ट्रीय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है, जो “यूनीक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स” के तहत दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश से जुड़ा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *