संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मडल ब्युरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

यहाँ मथुरा जिले के थाना बरसाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार की टीम और एसओजी टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में 02 वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर भरना खुर्द माइनर पर सहार से कमई वाले नाले पर रहेडा की तरफ से शातिर अपराधी 1.जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र रतन सिंह और राजवीर पुत्र गोपाल निवासीगण दिवाका थौक नन्दगाँव थाना बरसाना मथुरा पुलिस मुठभेड़ में भरना खुर्द माइनर पर सहार से कमई वाले नाले पर रहेडा की तरफ से गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिस पर आत्म रक्षार्थ की कार्यवाही मे अभियुक्त जीतू उर्फ जितेन्द्र उपरोक्त घायल अवस्था गिरफ्तार किया गया। अपराधियों की धड़पकड़ की नाकेबंदी कर रहे थे। अपराधियों को पुलिस की भनक लग गई इन अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी,जबाबी फायरिंग में एक अपराधि के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने भारी संख्या में हथियार,कारतूस और एक मोटर साइकिल टीवीएसबरामद की है। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


बाइट-अनिल कुमार सीओ गोवर्धन मथुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *