बाराबंकी:- सोमवार को शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर सतरिख क्षेत्र के मौथरी गांव स्थित यू के क्रिकेट ग्राउंड एक बार फिर चर्चा का केंद्रबिंदु बना अवसर था यू के क्रिकेट अकादमी के द परफेक्ट पिच इनडोर अरेना के भव्य उद्घाटन का जिसका उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक रियासत अली और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डे ने संयुक्त रूप से फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया ।

इस दौरान ज्ञानेंद्र पाण्डे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कामयाबी का कोई शार्टकट नहीं होता है इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है यू पी सी ए के निदेशक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इनडोर अरेना के स्थापित होने से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी और खिलाड़ियों की खेल क्षमता बढ़ेगी उन्होंने यू के क्रिकेट अकादमी की इस उपलब्धि पर कोच उबैद कमाल अकादमी निदेशक मनमोहन यादव को बधाई दी इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
