आगरा।फतेहाबाद क्षेत्र के गांव घिमिश्री की नई बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार, 14 अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. सोनू शर्मा (पशु हाट मालिक, घिमिश्री) रहे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजनकर्ताओं ने अतिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।


अपने संबोधन में पं. सोनू शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान के रचयिता हैं और हम सभी को उनकी बनाई नीतियों पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती बड़े उत्साह से मनाई जाती है और इस वर्ष 135वीं जयंती विशेष धूमधाम के साथ आयोजित की गई। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धनवान सिंह (टीटू भाई), पूर्व प्रधान हरिओम जादौन, किसान नेता रामनिवास रघुवंशी, संजय जादौन, सीपी चक, सुरेंद्र खटीक, मातादीन ठेकेदार, अतीत कुमार, राजू सिसोदिया, सचिन पायलट (स्थानीय कार्यकर्ता), बंटू शर्मा, लोकेश शर्मा, राजा विमल कुमार, अतीत जादौन, मंडल अध्यक्ष मुकेश पचौरी, सुरेश सिंपी चौक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
घिमिश्री में बाबा साहब की जयंती पूरे उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाई गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed