लखीमपुर खीरी थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज में विवादित जमीन पर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर दोनों पक्षों मे हुआ विवाद पुलिस के कई गाड़ियां तोड़ी और फूंकी गयी और एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल ।
लखीमपुर खीरी मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज में अंबेडकर की जयंती पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ती टूटने के बाद लोगों ने रोड को जाम कर दिया मौके पर पहुंचे पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने पतराव कर दिया।सीओ तहसीलदार की गाड़ियो समेत कई जगहों पर तोड़फोड़ की गाड़ियों को बीच सड़क पर पलट दिया तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी सूचना मिलते ही स्थानी य पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची हालात को काबू में करने का प्रयास जारी है।

गांव वालों का कहना है कि यहां कई सालों से खाली पड़े बौद्ध बिहार की भूमि पर डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जानी थी ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद थे दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम में चले गए उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी।
मूर्ति स्थापना के बाद गांव के लोग रैली में चले गए मौके पर केवल महिलाएं मौजूद की ब्राह्मणों का आरोप है कि शाम 4:00 बजे बांकेगंज के रहने वाली भार्गव समाज की महिला चंदा देवी पुलिस को लेकर आई उन्होंने बिना परमिशन मूर्ती स्थापना का विरोध किया यह यह सुनकर महिलाएं भी विरोध में आ गई गुस्साए ग्रामीणों ने महिला को पीटा ।
आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठी चार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया उन्होंने बांकेगंज चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी और चंदा देवी के खिलाफ नाराजगी जताई इस दौरान ग्रामीणों ने चंदा देवी की पिटाई शुरू कर दी पुलिस ने घेरा बनाकर चंदा को बड़ी मुश्किल से बचाया इस दौरान भीड़ में सीओ गोला रमेश तिवारी तहसीलदार से लेकर कई सरकारी गाड़ियां में तोड़फोड़ ।
ASP अमित कुमार बोल मौके पर शांति व्यवस्था है अपर पुलिस अधीक्षक ( पश्चिमी ) अमित कुमार राय ने कहा आज बांकेगंज में अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित होना था बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण होना था इस बीच कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस से झड़प कर पत्थर बाजी की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उपद्रवियों ने नहीं सुने तो पुलिस वाले ने तुरंत लाठी चार्ज कर दिया लोगों पर लाठी चार्ज करने पर लोगों पर गुस्सा फूटा तो गाड़ियों को तोड़फोड़ कर कई गाड़ियां जला दी एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ ख्याति गर्ग एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी पवन गौतम अमित कुमार राय बिहार पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर मौके पर पहुंचे क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी हुई है कानून व्यवस्था पूर्णता नियंत्रण में है तथा स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
रिपोर्टर संदीप कुमार
