एम डी न्यूज चैनल
रिपोर्टर प्रमोद कुमार
राजधानी लखनऊ में थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, फर्म का फर्जी मालिक बनकर धोखाधड़ी करके ट्रक ड्राइवर को गुमराह कर ट्रक में लदी 11 सौ 80 बोरी पीओपी उतरवा लेने की घटना का मात्र 72 घण्टे के अन्दर गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण किया गया है।

इस दौरान घटना में शामिल तीन शातिर लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलें व चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गए है यह कार्यवाही पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनन्द के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज डी.के. सिंह के द्वारा की गईं है।

