एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी-उझानी मार्ग स्थित ग्राम रायपुर बुजुर्ग के रघुनाथ मंदिर पर आज समाजसेवी व टीवी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार सौरभ चौहान के द्वारा इस वर्ष हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 35 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल व नकद पुरस्कार देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी दीपक चौहान ने सम्मानित किया ।इस मौके पर कार्यक्रम का सफल संचालन ट्री मैन प्रशांत जैन ने किया ,सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक चौहान ने रिविन काटकर किया । वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक सौरभ चौहान ने कहा कि ग्राम रायपुर बुजुर्ग के प्रत्येक मेधावियों को सम्मानित करना परम सौभाग्य की बात है क्योंकि उनका सपना है कि उनके गांव के बच्चे पढ़ लिखकर उनके ग्राम का नाम रोशन कर प्रदेश में एक अलग छवि स्थापित करें कोई आई. ए .एस ,आई .पी एस तोह कोई इंजीनियर ,डाक्टर ,बकील ,वैज्ञानिक व अन्य पदों पर अपनी सेवाओं से देश ,प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करें ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रतिभाओ को निखारने का है जो कुछ बड़ा व बदलाब करने की सोच विकसित करे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक चौहान ने कहा कि प्रत्येक विद्याथियों को अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई के माध्यम से कुछ बनकर दिखाने का जज्वा उनको कामयावी के उन्ननय शिखर तक पहुंचने का काम करेगा उन्होंने अभिभावकों से भी अपने अपने बच्चों के ऊपर से मानसिक दबाव व उनके ऊपर कोई उनकी रुचि के विरुद्ध अनावश्यक दवाव न बनाने की अपील भी की ।कार्यक्रम में ग्राम के प्रबुद्ध जनों का भी मालाओं से स्वागत सम्मान किया ।इसके बाद ट्री मैन प्रशांत जैन व पर्यावरण मित्र देव ठाकुर ने बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच देकर उनके भविष्य के लक्ष्य के सापेक्ष योजना व टारगेट सेट करके पढ़ाई करने का मंत्र दिया। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों व छात्र छात्रों को कविताओं के माध्यम से जमकर आनंदित किया जिससे सारा पांडाल तालियों से गुंजायमान हो उठा बाद में सभी को मिष्ठान वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया इस मौके पर पत्रकार बंधुओ ललित मोहन वार्ष्णेय,डॉ नीरज अग्निहोत्री ,देव ठाकुर, प्रशांत जैन आदि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।

प्रेमपाल तोमर,सुरेश तोमर विशाल तोमर रविंदर ,तोमर रमेश पाल तोमर ,शंभू सिंह तोमर, विज्जन सिंह तोमर
राजेंद्र सिंह तोमर, तेज प्रताप चौहान, श्याम चौहान, अमर तोमर, राकेश तोमर, चरण सिंह तोमर, जयवीर तोमर, विशाल तोमर, प्रेमपाल तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed