तहसील सभागार में हुई पत्रकार पंचायत, सुनी पत्रकारों की समस्या, एकजुटता का दिया संदेश
एटा । आज रविवार को जनपद एटा की अलीगंज नवीन तहसील के सभागार में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की पत्रकार पंचायत आहूत की गई, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान गुण के सागर संकट मोचन महावीर बजरंगवली हनुमान जी को नमन वंदन करके किया गया । पत्रकार पंचायत के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की | आयोजित पत्रकार पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह यादव व संचालन बरिष्ठ पत्रकार ऐ.पी.सिंह चौहान द्वारा किया गया, इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने क्रमबद्ध तरीके से परिचय के साथ अपनें विचार रखे और संगठन का विस्तार के साथ बेहतर पत्रकारिता करनें को प्रेरित किया, यही नहीं आयोजित पत्रकार पंचायत में पत्रकारों की निजी समस्याओं को सुना और परिवार की कुशलक्षेम ली । संबोधन की श्रंखला में संगठन के उत्तर प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ एवं जगत विजेता समाचार पत्र के संपादक अभय गुप्ता, समाचार पत्र वितरक के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार तिलकराज द्वारा संगठन के कार्य और विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ देश का पहला ऐसा संगठन हैं जो पत्रकार और उनके परिवार की मदद में प्रयासरत हैं, हर पत्रकार और उनके परिवारों की आवाज़ को मजबूती से उठाता है, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने पंचायत के दौरान मच से प्रेस को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दर्जा देनें की माँग सरकार से की, कहाँ कि पत्रकार सुरक्षित नहीं है, पत्रकारों को तमाम तरह से प्रताड़ित किया जाता हैं, मारपीट हमले हत्या और फर्जी मुकदमें दर्ज किये जाते हैं जिससे पत्रकार टूट जाते हैं और उनके परिवार बिखर जाते हैं, ऐसे में सरकार पत्रकारों की सुरक्षा निर्धारित करें और प्रेस को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का संवैधानिक दर्जा दें | इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनें जूनूनी और शायराना अंदाज में पंचायत में उपस्थित पत्रकारों में जोश भरा, उन्होंने आजाद भारत में तमाम तरह के जोखिमों से जूझते पत्रकारों की पीड़ा वयां करते हुए कहा कि –
न समझ थे हम हर सितम सहते रहे |
हर जख्म और दर्द बेबशी में सहते रहे ||
शायद बख्श दे बेदर्द जमाना हमें |
इसी आश में घुट घुट कर जीते रहे ||
अगले क्रम में एकता का संदेश देते हुए कहा कि –
एक हो जाओ हर अन्याय के खिलाफ |
जोर जुल्म और अत्याचार के खिलाफ ||
जो बहाते रहे अब तक बेवशो का लहू |
बिगुल फूंक दो उन कायरों के खिलाफ ||
उन्होंने संगठन के माध्यम से बेहतर पत्रकारिता और पत्रकारों की एकजुटता पर कहा कि –
हर कदम सही दिशा में मोड़ना हैं |
हर हाथ को एक साथ जोड़ना हैं ||
कभी प्यार तो कभी क्रांति से सही |
सिर्फ जुल्मियों के अहंकार को तोड़ना हैं ||
कार्यक्रम के दौरान जोशीले विचारों को सुनकर उपस्थित पत्रकारों में नई शक्ति और जोश का संचार हुआ और उन्होंने संगठन की सोच और कार्यों की सराहना करते हुए पत्रकार एकता जिंदाबाद राष्ट्रिय पत्रकार सहायता संघ जिंदाबाद के नारे और जमकर तालियाँ बजाकर सभी क्रांतकारी कलमकारों के विचारों का स्वागत सम्मान किया | अनत में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने संगठन को विस्तार देनें और हर पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवार की मुशीबत में मदद करनें का भरोसा दिया | इसके साथ ही पंचायत की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह यादव ने सभी आथिति आगुन्तुक पत्रकारों का धन्यबाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की |


