सुरेश राही प्रभारी राज्यमंत्री (कारागार) पहुंचे बाराबंकी सुरेश राही अपने निरीक्षण की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय से की उन्होंने ओपीडी कक्ष, मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया

बाराबंकी निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। भर्ती मरीजों पूनम एवं संध्या से भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली।


मंत्री ने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल के रसोईघर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।
इसके उपरांत राज्य मंत्री द्वारा जिला पुरुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने दवा काउंटर पर दवा ले रहे मरीजों से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया तथा ओपीडी में लगने वाले समय एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान मित्र कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी के शौचालय में गंदगी पाए जाने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया।
इसके अगले चरण में मंत्री द्वारा नगर पालिका परिषद नवाबगंज में कल्याण मंडप के समीप पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी के कार्यों का स्थलीय अवलोकन किया गया। उन्होंने कार्यों को तीव्र गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता, जल निगम को दिए।
अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एमएलसी अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राम सिंह वर्मा, चिकित्सालयों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed