बाराबंकी: इसी क्रम में थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 NDPS एक्ट के गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी) द्वारा विगत वर्षों से गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए पत्नी श्रीमती नगमी खातून के नाम ग्राम औरंगाबाद खालसा वार्ड राजा बिजली पासी तहसील सरोजनी नगर जनपद लखनऊ में गाटा संख्या 1108 का मिनजुमला कुल रकबा 92.926 वर्गमीटर (आवासीय भूखण्ड व उस पर निर्मित मकान) नाम दर्ज है। अभियुक्त/ गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 1.5 करोड़ रूपये) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा अन्तर्गत धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत दिनांक 30.04.2026 को फ्रीजिंग का आदेश के तहत कुर्क किया गया।
गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त विगत 25 वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है, अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान थाना जैदपुर तथा जनपद बाराबंकी व लखनऊ मे दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन महोदय के आदेश से अर्न्तजनपदीय गैंग आई०आर०-09 सूचीबद्ध किया गया है। अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की निगरानी हेतु थाना जैदपुर हिस्ट्रीसीट खोली गयी, जिसका हिस्ट्रीसीट नं0-56 बी है तथा जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नं0- 32 है जिसका गैंग लीडर स्वयं अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान है।
राज्य सरकार उ0प्र0 द्वारा दि प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक एन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉफिक सब्सटेन्सेज एक्ट-1988 (पिट-एन0डी0पी0एस0 एक्ट) की धारा-3(1) के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध 01 वर्ष के लिए निरूद्धी आदेश जारी किया गया था। कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में दिनांक 09.1.2026 से निरुद्ध है।

कुर्क सम्पत्ति का विवरण-
कीमत लगभग 1.5 करोड़ रूपये

अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी की अचल सम्पत्ति-

  1. ग्राम औरंगाबाद खालसा वार्ड राजा बिजली पासी तहसील सरोजनी नगर जनपद लखनऊ में गाटा संख्या 1108 का मिनजुमला कुल रकबा 92.926 वर्गमीटर (आवासीय भूखण्ड व उस पर निर्मित मकान)

आपराधिक इतिहास अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी-

  1. मु0अ0सं0 10/2015 धारा 8/21//27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट, लखनऊ
  2. मु0अ0सं0 09/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट लखनऊ
  3. मु0अ0सं0 01/2015 धारा 8/21(C)/ 29 एनडीपीएस एक्ट थाना सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, लखनऊ
  4. मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
  5. मु0अ0सं0 319/1997 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जैदपुर थाना बाराबंकी
  6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी
  7. मु0अ0सं0 603/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी
  8. मु0अ0सं0 86/2008 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर,बाराबंकी
  9. मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी
  10. मु0अ0सं0 89ए/2001 धारा 147,148,149,307,452, 504,436,506 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
  11. मु0अ0सं0 599ए/2004 धारा 323,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
  12. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147,148,323,506,307 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
  13. मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147,148, 323, 353,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
  14. मु0अ0सं0 476/2007 धारा 147,148,149, 308, 323, 504, 506,536 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
  15. मु0अ0सं0 98/2008 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
  16. मु0अ0सं0 67/2015 धारा 147,148,149, 323, 504, 506, 307,302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
  17. मु0अ0सं0 196/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
  18. मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
  19. मु0अ0सं0 14/2025 धारा NDPS ACT थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ
  20. मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
  21. मु0अ0सं0 1101/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
  22. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 308(4)/352/351(3) बीएनएस थाना जैदपुर बाराबंकी

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed