बाराबंकी में मंगलवार शाम को पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और राहगीरों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए जागरूक किया। साथ ही, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।


प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस का जत्था कस्बा रसौली बाजार, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च करते हुए गुजरा। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और ठेलों को भी हटवाया गया, जिससे जाम की समस्या न हो।
प्रभारी निरीक्षक ने नशा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पुलिस गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल और कांस्टेबल रमेश पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed