बाराबंकी फतेहपुर के अंतर्गत सावित्री देवी राम आधार कान्वेंट इंटर कॉलेज सिहाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा और साथ ही ध्येय IAS ग्रेटर नोएडा कोचिंग संस्थान के संस्थापक विजय सिंह भी विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता पर फूल माला चढ़ा कर आरंभ किया गया।


विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा ने ध्येय IAS ग्रेटर नोएडा कोचिंग संस्थान के संस्थापक विजय सिंह को माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार और प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित। हाईस्कूल परीक्षा में अवि ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इन मेधावी छात्रों के उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना हुआ है।


तथा इंटरमीडिएट में भी छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। तन्वी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं दीपक वर्मा ने भी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
सभी मेधावी छात्र छात्राओं को मंच पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। मेधावी छात्रों ने अपना ही नाम नहीं बल्कि माता-पिता तथा समस्त अध्यापकों का नाम रोशन किया है। और उन्होंने अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया है। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा,उपप्रधानाचार्य प्रतिभा वर्मा,मुकेश कुमार,अनिल कुमार,विवेक,कुमार,अनुराग वर्मा,दिव्या जायसवाल,शिवानी शर्मा,विभा वर्मा आदि समस्त शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने विद्यालय परिसर के समस्त प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस समारोह ने छात्रों में प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रदर्शन की भावना को और मजबूत किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *