

आकाश मिश्रा लखीमपुर खीरी एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट मितौली खीरी, 8 मई 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता- गोला मार्ग पर गुलौला गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कार का टायर फटने से हुआ।
बताया जा रहा है कि नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर निवासी जाकिर पुत्र शहाबुद्दीन (40 वर्ष) गुलौला पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और उसने जाकिर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जाकिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
