कोतवाली बारांबकी ग्राम असैनि चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनजागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली बाराबंकी थाना प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण महिला सशक्ति करन अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान एवं ग्राम चौपाल में उपस्थित , खासकर महिलाओं को संबोधित करते हुए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को आपातकालीन सेवाओं के नंबर 108, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए 1930 नंबर के उपयोग के बारे में जागरूक किया। साथ ही ओटीपी साझा न करने, ऑनलाइन ठगी से बचने, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और अवैध अस्त्र-शस्त्र रखने के कानूनी परिणामों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और पुलिस हर समय जनता के साथ खड़ी है।
चौपाल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री अमर नाथ राय, महिला उपनिरीक्षक किरन देवी, महिला आरक्षी प्रीति तिवारी, रिक्रूट महिला आरक्षी संध्या कुमारी कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके की समाधान का भरोसा अधिकारियों ने दिया।
इस पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और पुलिस-जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हुआ।
रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार वर्मा
