सिंगाही क्षेत्र ग्राम पंचायत नौबना में आवारा गाय को शेर ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गाय गांव के बाहरी क्षेत्र में घूम रही थी, तभी शेर ने हमला कर उसे मार डाला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

रिपोर्टर मकसूद अली
बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़
सिंगाही खीरी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed