एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली में करीब पांच सप्ताह पहले एक दिव्यांग ई रिक्शा चालक की हत्या हुई थी. पुलिस ने इस मामले का बड़ा खुलासा किया है. हत्या की वारदात को उसके बेहद करीबी दोस्त ने ही अंजाम दिया था. दोस्त सिंटू उर्फ मुकेश को शक था कि उसके दिव्यांग दोस्त चंद्रप्रकाश के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है. इसी शक में सिंटू अपने दोस्त चंद्र प्रकाश को घटना वाले दिन ई रिक्शा से शहर की ओर ले गया. रास्ते में शराब पिलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.।

फिलहाल, पुलिस ने करीब 5 सप्ताह तक चली जांच पड़ताल के बाद हत्यारोपी सिंटू उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सिंटू की निशानदेही पर मृतक चंद्र प्रकाश का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद अब हत्या आरोपी दोस्त को जेल भेज दिया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *