ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा। एम डी न्यूज़ संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख।

मथुरा जिले में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 9 मई 2026 को होने वाले इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी है। इसी क्रम में, 8 मई 2026 की शाम को बरका धाम और बुखरारी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जिला पंचायत प्रत्याशी नरवीर नेता जी ने बताया कि महासभा के पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। उनका उद्देश्य इस जयंती समारोह को अभूतपूर्व और विशाल बनाना है।
तैयारियों के तहत, बरका और बुखरारी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, जिसकी जानकारी बरका के पूर्व प्रधान हरवान जी ने दी। ओमप्रकाश पहलवान जी ने बताया कि 9 मई को नगर के मुख्य मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा और शौर्य यात्रा निकालने की योजना है।
आयोजन के तहत विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। महेन्द्र बौहरे जी ने बताया कि इन गोष्ठियों में महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। धर्मराज मास्टर जी ने युवा पीढ़ी से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने, कुरीतियों से दूर रहने और देश सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।
पूरन प्रधान ने जानकारी दी कि कई स्थानों पर महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण और माल्यार्पण कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान, वीरेन्द्र इंजीनियर सहाव ने समाज के वरिष्ठ नेताओं, युवाओं और निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस जनसंपर्क अभियान में कारे, खिततर बाबा, छिददी बाबा, श्याम सिंह, वीरो और तेजपाल सहित बुखरारी गांव के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *